Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Cylinder blast मामले में महिला की मौत, घर से ये सामाग्री बारामद

Punjab News: Cylinder blast मामले में महिला की मौत, घर से ये सामाग्री बारामद

0
Punjab News: Cylinder blast मामले में महिला की मौत, घर से ये सामाग्री बारामद

लुधियाना। शहर बीते 26 अक्टूबर को मोती नगर भगत सिंह कालोनी में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें में दंपत्ती बुरी तरह से जल गए थे। जिसका पीजीआई में इलाज चल रहा था। वहीं, महिला की आज मौत हो गई। दंपत्ति के घर से पोटेशियम बरामद हुआ। जिसकी जांच की जा रही है।

3 महीने पहले हुई थी शादी

घटना में झुलसे दंपत्ती की पहचान मोहन और कृति के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार अभी 3 महीने पहले ही उनकी शादी हुई है। करीब 1 सप्ताह गांव से आकर लुधियाना रहने लगे थे। इस ब्लास्ट के बाद वेहड़े के लोगों में अफरा तफरी मच गई। दंपत्ती मूल रूप से बिहार के रहने वाले है। झुलसे पति-पत्नी को लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।

खाना बनाते वक्त हुआ था हादसा

महिला करीब 90 फीसदी जल चुकी है और उसके पति की बाजू झुलस गई है। घायल पति मोहन ने बताया कि वह अपने कमरे में मौजूद था और उसकी पत्नी खाना बना रही थी, इसी दौरान अचानक से सिलेंडर की पाइप में आग लग गई। आग ने सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक वह आग को बुझा पाते इतने में सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाके से उनके कमरे में आग लग गई। कमरे का सारा सामान जल कर राख हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here