मामले की जानकारी देते हुए मंजीत सिंह ने बताया कि उनका भाई कारपेंटर का काम करता है। देर रात वह एक्टिवा से घर आ रहा था कि मुल्लांपुर रोड़ पर कार चालक ने टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घायल गुरजीत सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज के दौरान गुरजीत सिंह की मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि घटना स्थल से कार की डिटेल निकलवाई गई है। जिसमें पता चला है कि एसयूवी कार में सवार व्यक्ति ने बाइक में टक्कर मारी थी। हालांकि डिटेल में कार का नंबर साफ नहीं दिखाई दे रहा है। मृतक के भाई ने बताया कि गुरजीत सिंह शादीशुदा है और 5 साल का एक बच्चा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।Punjab News: दीवाली से 2 पहले पसरा मातम, Activa और Car की टक्कर में व्यक्ति की मौतhttps://t.co/usZydHV5nB#PunjabNews #BreakingNews #news #IPLRetention #LawrenceBishnoi pic.twitter.com/wf9xHgSKha
— Encounter India (@Encounter_India) October 29, 2024