Home Punjab>Ludhiana Punjab News : धान की लिफ्टिंग न होने के चलते किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

Punjab News : धान की लिफ्टिंग न होने के चलते किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

0
Punjab News : धान की लिफ्टिंग न होने के चलते किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

लुधियाना : पंजाब में धान की लिफ्टिंग न होने को लेकर किसानों के धरने लगातार जारी हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा पंजाब भर की अनाज मंडियों में धान की फसल की निर्विघ्न खरीद करवाने और अनाज की लिफ्टिंग को सुचारू ढंग से नहीं होने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। भारती किसान यूनियन उग्राहा ने लुधियाना की मिनी सचिवालय के बाहर केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कि आज 29 दिन बीत गए अभी तक मंडियों में धान की खरीद ठीक से नहीं हो रही है और ना ही धान को उठाया जा रहा है।

जिसके कारण मंडियों में धान के ढेर लगे हुए है। किसानों ने कहा कि पंजाब सरकार केवल दावा कर रही है कि मंडियों में लिफ्टिंग हो रही है और धान खरीदा जा रहा है, लेकिन किसान कई दिनों से मंडियों में बैठे हैं और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारदाना की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन उगराहा ने कहा कि अगर जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में संघर्ष तेज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here