Home Himachal डिजिटल भारत को समर्पित “माई भारत” पोर्टल की वर्षगांठ पर”माई भारत वाली दीपावली” मनाने का निर्णय

डिजिटल भारत को समर्पित “माई भारत” पोर्टल की वर्षगांठ पर”माई भारत वाली दीपावली” मनाने का निर्णय

0
डिजिटल भारत को समर्पित “माई भारत” पोर्टल की वर्षगांठ पर”माई भारत वाली दीपावली” मनाने का निर्णय
ऊना/सुशील पंडित:भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा डिजिटल भारत को समर्पित “माई भारत” पोर्टल की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस दीपावली को “माई भारत वाली दीपावली” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी संदर्भ में आज एनएसएस इकाई के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी के अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपाई उत्कृष्ट राजकीय महाविद्यालय बंगाणा  एनएसएस इकाई ने महाविद्यालय परिसर में रंगोली बनाई और राजकीय अस्पताल बंगाणा  परिसर में साफ सफाई किया। यह दीपावली माई भारत वाली” जैसे शुभकामना संदेशों के साथ सामाजिक जागरूकता का प्रसार किया। स्थानीय नागरिकों  को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय प्रांगण में रंगोली बनाकर और दीप जलाकर किया गया। इस आयोजन से महाविद्यालय में दीपावली की शुभता और रौनक का माहौल बना और विद्यार्थियों में संस्कृति, स्वच्छता और सेवा के प्रति जागरूकता उत्पन्न हुई। इस शुभ अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को समाज सेवा की महत्ता का अनुभव कराया और इस तरह के आयोजनों के लिए उन्हें प्रेरित किया, और महाविद्यालय के छात्रों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एनएसएस इकाई के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी,  प्रोफेसर नंदलाल  , डॉ. कुलदीप सिंह, एनएसएस इकाई कैप्टन तीक्ष्ण, उपाध्यक्ष शुभम, सचिव परीक्षा और कार्यक्रम सचिव लता ठाकुर आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here