Home National FD Benefits: 3 साल की FD पर क्यों लगाएं पैसे? कारण और बेनिफिट जानकर करें निवेश

FD Benefits: 3 साल की FD पर क्यों लगाएं पैसे? कारण और बेनिफिट जानकर करें निवेश

0
FD Benefits: 3 साल की FD पर क्यों लगाएं पैसे? कारण और बेनिफिट जानकर करें निवेश

FD Benefits: अपने पैसे को सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं? फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बेहतरीन ऑप्शन है। लेकिन इतने सारे बैंकों में से यह चुनना कि किस बैंक में 3 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज मिले, थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि कौन से बैंक 3 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। इस लिस्ट में देश कई बैंक शामिल है, ताकि आप आसानी से अपनी पसंद का बैंक चुन सकें।

पहला भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सामान्य नागरिकों के लिए 6.75 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.25 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश की है। ये नई दरें 15 जून 2024 से लागू की गई हैं। इसका मतलब है कि जो सामान्य नागरिक SBI में पैसे जमा करेंगे, उन्हें 6.75 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को उनके जमा पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपनी तीन साल की फिक्स्ड डिपॉजिट योजना पर सामान्य नागरिकों को 7 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 प्रतिशत ब्याज दर का लाभ दे रहा है। इसका मतलब है कि अगर सामान्य नागरिक तीन साल के लिए PNB में पैसा जमा करते हैं, तो उन्हें 7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सामान्य लोगों के लिए 6.70% और बुजुर्गों के लिए 7.20% ब्याज दर तय की है। ये दरें 2 अगस्त 2024 से लागू हुई हैं। इसका मतलब है कि अगर आप बैंक में पैसा जमा करते हैं, तो आपको इस दर से ब्याज मिलेगा। बुजुर्गों को थोड़ी ज्यादा दर पर ब्याज दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here