Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: लुटेरों ने डॉक्टर को बनाया निशाना, पैसे और मोबाइल लेकर फरार

Jalandhar News: लुटेरों ने डॉक्टर को बनाया निशाना, पैसे और मोबाइल लेकर फरार

0
Jalandhar News: लुटेरों ने डॉक्टर को बनाया निशाना, पैसे और मोबाइल लेकर फरार

अलावलपुरः बाइक सवार तीन लुटेरे एक्टिवा सवार डॉक्टर से धोगड़ी में नहर वाले पुल के पास से 9200 और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित व्यास पिंड निवासी डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि वह शादी से एक्टिवा पर वापस 4:30 बजे जंडूसिंघा-धोगड़ी लिंक रोड पर नहर वाले पुल के पास पहुंचे तो तीन युवक बाइक पर आए और उसे क्रॉस करके मोटरसाइकिल उनके आगे लगा दिया और उनकी एक्टिवा की चाबी निकाल ली और दूसरे लुटेरे ने पीछे से दोनों बाजू पकड़ लिए। तीसरे लुटेरे ने जेब से 9200 रुपए और मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद लुटेरों ने उनकी तलाशी ली और नहर के रास्ते गांव लेसड़ीवाल की तरफ फरार हो गए। इसके बाद घटना की जंडूसिंघा पुलिस को शिकायत दे दी गई है। जिक्रयोग है कि डॉ. ओम प्रकाश की एक टांग में पोलियो है, इसके बावजूद वे लुटेरों से भिड़ गए। विरोध होता देख लुटेरों ने उन पर उलटे दातर से सिर और बाजू पर कई वार किए। हेलमेट पहना होने के चलते सिर पर कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन बाजू पर अंदरूनी चोट लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here