Home National Banquet Hall में लगी भीषण आग, जिंदा जला Electrician

Banquet Hall में लगी भीषण आग, जिंदा जला Electrician

0
Banquet Hall में लगी भीषण आग, जिंदा जला Electrician

नोएडाः उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-74 स्थित निर्माणाधीन लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट हॉल में मंगलवार रात एक भयानक आग लग गई। जिसमें एक इलेक्ट्रिशियन की जलकर मौत हो गई।  मृतक इलेक्ट्रीशियन की पहचान परमिंदर (25) के तौर पर हुई है। मृतक यूपी के बागपत का रहने वाला था। यह घटना रात करीब 3 बजे की है। इस आग ने कुछ ही देर में पूरे बैंक्वेट हॉल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

बैंक्वेट हाल बड़ा होने के कारण आग को बुझाने में काफी समय लगा है। आग लगने से काफी नुकसान भी हुआ है। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे हमें सूचना मिली कि नोएडा सेक्टर 74 के लोटस ग्रैंड्योर बैंक्वेट हॉल में आग लग गई है। सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। डीसीपी ने बताया कि इस घटना में परमिंदर नामक एक इलेक्ट्रीशियन की जलने से मृत्यु हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। जानकारी के अनुसार जब आग लगी तब इलेक्ट्रीशियन परमिंदर पैनल रूम में सो रहा था। इस संबंध में  परमिंदर के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। डीसीपी ने बताया कि चूंकि बैंक्वेट हॉल लकड़ी से बना है। इसलिए आग ने भयानक रुप धारण किया। पुलिस के अनुसार आग को नियंत्रित कर लिया गया है। इसे बुझाने के साथ कूलिंग का काम भी जारी है। कूलिंग के बाद पुलिस और फायर सर्विसेज के कर्मचारी सर्च अभियान चलाएंगे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने कहा कि हॉल मुख्य रूप से लकड़ी का बना था। इसकी वजह आग तेजी से फैली। आग पर काबू पाने में विभाग को करीब तीन घंटे लग गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here