Home Haryana शादी के 50 दिन बाद ही दुल्हन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, Model Town थाने में शिकायत दर्ज

शादी के 50 दिन बाद ही दुल्हन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, Model Town थाने में शिकायत दर्ज

0
शादी के 50 दिन बाद ही दुल्हन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, Model Town थाने में शिकायत दर्ज

4 साल के रिलेशनशिप के बाद की थी कोर्ट मैरिज

पानीपतः हरियाणा के पानीपत में नवविवाहिता शादी के महज 50 दिन बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे। जिसके बाद पिछले महीने अपने सहकर्मी से कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन अब वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। हालांकि विवाहिता के पति ने उसके लापता होने के पीछे उसके माता-पिता की साजिश का संदेह जताया है। पति का आरोप है कि वह हमारी शादी से खुश नहीं थे और कई बार हमें धमका चुके थे। पत्नी के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मॉडल टाउन थाने में दी शिकायत में राहुल ने बताया कि वह आरके पुरम का रहने वाला है। उसने 5 सितंबर को नेहा के साथ कोर्ट मैरिज की थी। लड़की के परिजन इस शादी से नाखुश थे। वह नेहा के साथ अपने घर पर रह रहा है। 25 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे नेहा संदिग्ध परिस्थितियों में घर से निकल गई। उसकी कई जगह तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। राहुल ने बताया कि वह और नेहा एक कंपनी में साथ काम करते थे। दोनों 4 साल से रिलेशनशिप में हैं। वह करीब डेढ़ महीने से प्रेग्नेंट भी है। शादी के बाद से ही दोनों खुशी-खुशी साथ रह रहे थे। लेकिन नेहा के घरवाले खूब धमका रहे थे। वे बार-बार अलग-अलग तरकीबें आजमा रहे थे कि किसी तरह नेहा उनके पास आ जाए। इसी बीच कुछ दिन पहले नेहा का भांजा सुमित घर आया। उसने नेहा को परिवार में किसी की मौत के बारे में बताया। साथ ही कहा कि अब परिवार यूपी में अपने गांव चला गया है। यह सुनकर नेहा परेशान रहने लगी। जिसके चलते वह यहां से चली गई। लेकिन अब उसके घरवाले न तो उसे बात करने दे रहे हैं और न ही यह बता रहे हैं कि वह कहां है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here