Home Breaking News Punjab News: Cabinet Minister Harjot Bains ने अनाज मंडी का किया दौरा, देखें वीडियो

Punjab News: Cabinet Minister Harjot Bains ने अनाज मंडी का किया दौरा, देखें वीडियो

0
Punjab News: Cabinet Minister Harjot Bains ने अनाज मंडी का किया दौरा, देखें वीडियो

कीरतपुर साहिबः मंडियों में धान पहुंच चुका है। ऐसे में किसान भी अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे है। मंडियों में किसानों को आ रही दिक्कतों को जानने के लिए कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अनाज मंडी कीरतपुर साहिब का दौरा किया। जहां उन्होंने किसानों और आढ़तियों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर उनका हल करने के आदेश दिए। वहीं उन्होंने अधिकारियों से फसल में नमी, खरीद और लिफ्टिंग संबंधी भी जानकारी हासिल की।

किसानों से बातचीत करते कहा कि उन्हें फसल खरीद में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने में वचनबद्ध है। किसानों की सहूलियतों के लिए मंडियों में सुचारू प्रबंध किए गए है। उन्होंने बताया कि आढ़तियों की समस्याओं दूर कर कीरतपुर साहिब मंडी को पंजाब की नंबर -1 अनाज मंडी बनाया जाएगा। मंडी को आधुनिक सहूलियतों से लैस किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here