Home Punjab>Ludhiana Punjab News: पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, देखें वीडियो

Punjab News: पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, देखें वीडियो

0
Punjab News: पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, देखें वीडियो

दोनों पक्षों के कुल 7 लोग जख्मी, पुलिस कर रही मामले की जांच

लुधियानाः शिमलापुरी इलाके में दो पक्षों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियार बेसबाल और दातर से हमला कर दिया। झड़प में दोनों पक्षों के कुल 7 लोग घायल होने की सूचना है। घटना स्थल पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। फिलहाल देर रात 11 बजे दोनों पक्ष सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंचे। बताया रहा है कि दुकान के बाहर पटाखा जलाने को लेकर विवाद हुआ था। घायल कुनाल ने बताया कि बीते दिन उसके भाई चेतन ने अपनी दुकान के बाहर पटाखा चलाया था। उस बात पर गुस्सा हुए इलाके के राज कुमार और उसके भांजे जगदीप ने भाई चेतन से गाली-गलौज की। उस मामले में समझौता होना था, लेकिन उससे पहले ही राज कुमार 8 से 10 लोगों के साथ उसके भाई चेतन की रेडिमेड की दुकान पर आया और जमकर मारपीट करने लगा। कुनाल ने कहा कि उनके पक्ष के 4 लोग घायल हुए है। घायलों का नाम कुनाल, चेतन, गौरव और गगन है। कुनाल के मुताबिक वह अपने भाई चेतन को बचा रहा था, तभी एक व्यक्ति ने उसके मुंह पर तीखे हथियार से वार किया। कुनाल ने कहा कि उसने पुलिस को सूचित कर दिया है। उनके पास दुकान में हमला करने आए लोगों की सीसीटीवी फुटेज भी है। उधर, दूसरे पक्ष के राज कुमार ने कहा कि मंगलवार की रात उसके घर के बाहर चेतन पटाखे चला रहा था। उसे रोका तो वह गाली गलौज करने लगा। उसने पटाखे उसके पैरों में चला दिए। उसकी बहन सुखविंदर कौर ने रोका तो उसके पैरों में बम चला दिया। जिसकों लेकर दोनों पक्षों में समझौता होना था, इस बीच चेतन और उसके साथियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसका भांजा जगदीप, बहन सुखविंदर और वह खुद घायल है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here