गुरदासपुरः गांव चौधरीवाल में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार एक पक्ष ने आरोप लगाए कि अज्ञात व्यक्तियों की ओर हथियारों के बल उन्हें पहले धमकाया गया जिसके बाद मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि गांव में पंचायती चुनाव हुआ था। जिसमें एक पक्ष को हार मिली थी, जो अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वार साहिब से माथा टेकर वापस आ रहे थे। दूसरी तरफ पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने वाले मेंबरों की ओर से अपने साथियों के साथ उन्हें रास्ते में रोककर धमकाया गया। कुछ देर बाद उनके घर जाकर मारपीट की। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।