Home Mohali Punjab News: Students की मौज, 3 दिन स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Punjab News: Students की मौज, 3 दिन स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

0
Punjab News: Students की मौज, 3 दिन स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

मोहालीः नवंबर माह शुरू होते ही एक बार फिर से स्कूली बच्चों की मौज लग गई है। दरअसल, दिवाली के त्योहार के बाद अब नवंबर माह में बच्चों की स्कूल में 3 छुट्टियां आ गई है। इस दौरान 3 दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। पंजाब सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों की सूची के मुताबिक, 15 नवंबर को पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व है, जिस दिन छुट्टी रहेगी।

इसके बाद 16 नवंबर शनिवार को शहीद सरदार करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस है, जिसके चलते पंजाब सरकार ने छुट्टी घोषित की है। इसके बाद 17 नवंबर को रविवार है, इस दिन ही छुट्टी है। इसलिए 15, 16 और 17 नवंबर को लगातार 3 छुट्टियां आ रही हैं, जिसके चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here