Home Punjab>Amritsar Punjab News: Police Station के पास नहर से मिली नौजवान की लाश, देखें वीडियो

Punjab News: Police Station के पास नहर से मिली नौजवान की लाश, देखें वीडियो

0
Punjab News: Police Station के पास नहर से मिली नौजवान की लाश, देखें वीडियो

अमृतसरः सुल्तानविंड पुलिस स्टेशन के सामने नहर से एक नौजवान की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार उक्त नौजवान 30 अक्तूबर से लापता था।

पारिवारिक मेंबरों का कहना है कि उनका बेटा सुखमन सिंह जो घर से लापता था। 30 अक्तूबर को इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी गई थी। वहीं उन्होंने मामले में पुलिस पर ढीली कार्रवाई के आरोप लगाए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि उनकों नहर के पास से एक लाश मिली। मौके पर जाकर लाश को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here