Home Himachal दुलेहड़ में श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर शोभा यात्रा 

दुलेहड़ में श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर शोभा यात्रा 

0
दुलेहड़ में श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर शोभा यात्रा 

आज से कृष्णा भारद्वाज करेगी भगवान की महिमा का गुणगान  

ऊना/ सुशील पंडित: हरोली क्षेत्र  के गांव  दुलैहड के गोविंद धाम गौशाला में स्थापित श्री राधे कृष्ण मंदिर में शनिवार को शोभा यात्रा निकाली गई ।  धार्मिक यात्रा वृंदावन से आई कथा व्यास कृष्णा भारद्वाज संग निकाली गई ।कलश यात्रा में श्रद्धालुओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान राधे कृष्ण के भजनों का गुणगान  गांव व गलियों में किया गया । यात्रा गांव से होती हुई  गोपाल गौशाला मंदिर में समाप्त हुई ।

समागम के आयोजक पंडित किशोरी लाल ने बताया  समागम में श्री मद्भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ पर  धार्मिक समागम की कलश यात्रा गोविन्द धाम गौशाला स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर दुलैहड़  से सुबह 11 बजे शुरू हुई ।  यात्रा दौरान भगवान की महिमा का गुणगान  गांव क्षेत्र में किया गया ।

पंडित किशोरी लाल ने बताया कि श्री राधे कृष्ण  मंदिर दुलैहड़ में  3 नवंबर से 9 नवंबर तक श्रीमद भागवत साप्ताहिक  कथा   रोजाना समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2: 30 दोपहर तक  होगी।  कथा उपरांत हर रोज  लंगर की व्यवस्था होगी । 9  नवंबर  को कथा  सप्ताह  समाप्ति पर  विशाल भंडारे का अयोजन भी होगा। उन्होंने धार्मिक समागम का लाभ उठाने के लिए श्रद्धालुओं को निमंत्रण दिया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here