Home National महंगाई का बढ़ा झटका: फिर हुई LPG Cylinder के रेटों में बढ़ोतरी

महंगाई का बढ़ा झटका: फिर हुई LPG Cylinder के रेटों में बढ़ोतरी

0
महंगाई का बढ़ा झटका: फिर हुई LPG Cylinder के रेटों में बढ़ोतरी

नई दिल्ली। दिवाली के बाद अब आम लोगों को महंगाई वाला बड़ा झटका लगा है। दिवाली के खत्म होते ही महंगाई की आग भड़क उठी है। अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के रुझान के अनुरूप विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में शुक्रवार को 3.3 प्रतिशत की वृद्धि की गई। वहीं, एलपीजी 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 62 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दी गई। सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 2,941.5 रुपये प्रति किलोलीटर या 3.3 प्रतिशत बढ़कर 90,538.72 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। यह वृद्धि दो दौर की कटौती के बाद की गई है, जिससे दरें इस साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थीं। एटीएफ की कीमत में एक अक्टूबर को 6.3 प्रतिशत (5,883 रुपये प्रति किलोलीटर) की और एक सितंबर को 4,495.5 रुपये प्रति किलोलीटर या 4.58 प्रतिशत की कटौती की गई थी।

मुंबई में एटीएफ की कीमत शुक्रवार को 81,866.13 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर 84,642.91 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत भी 62 रुपये बढ़ाकर 1,802 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर कर दी। यह वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में लगातार चौथी मासिक वृद्धि है। एक अक्टूबर को 48.5 रुपये की बढ़ोतरी से इसकी कीमत 1,740 रुपये हो गई थी।

इससे पहले कीमत में एक अगस्त को 6.5 रुपये प्रति सिलेंडर और एक सितंबर को 39 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। चार बार की बढ़ोतरी के बाद चार महीने में कीमतों में कटौती की गई है। मुंबई में अब वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के लिए 1,754.50 रुपये, कोलकाता में 1,911.50 रुपये और चेन्नई में 1,964.50 रुपये है। हालांकि, घरेलू उपयोग में आने वाली रसोई गैस की कीमत 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के लिए 803 रुपये पर अपरिवर्तित बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here