Home spiritual Ganga Utsav कल; पहली बार नदी के किनारे होगा आयोजन, CM करेंगे शिरकत

Ganga Utsav कल; पहली बार नदी के किनारे होगा आयोजन, CM करेंगे शिरकत

0
Ganga Utsav कल; पहली बार नदी के किनारे होगा आयोजन, CM करेंगे शिरकत

हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार चंडी घाट पर 4 नवंबर को गंगा उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम का आठवां संस्करण होगा और पहली बार यह नदी के किनारे मनाया जाएगा। वहीं, इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

बीएसएफ के सहयोग से आयोजित होने वाले आगामी गंगा महिला राफ्टिंग अभियान के फ्लैग-ऑफ समारोह का भी हिस्सा होगा। 50 दिनों तक चलने वाला यह अभियान गंगा नदी के किनारे 9 प्रमुख शहरों और कस्बों से होकर गुजरते हुए गंगा सागर पर समाप्त होगा।

बता दें कि गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एनएमसीजी हर वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करता है। इसका उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को उजागर करना और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here