Home Punjab>Moga Punjab News: धरने पर बैठे किसान की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, देखें वीडियो

Punjab News: धरने पर बैठे किसान की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, देखें वीडियो

0
Punjab News: धरने पर बैठे किसान की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, देखें वीडियो

मोगाः शंभू बार्डर पर मांगों को लेकर बैठे एक किसान की मौत हो गई। जानकारी अनुसार किसान की अचानक तबीयत बिगड़ी गई थी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक होते देख उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक किसान बलविंदर सिंह (72) जो मोगा का रहने वाला था। मौत की खबर सुन परिवार में शोक की लहर पाई जा रही है। किसानों की ओर से अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से शंभू बार्डर पर धरना दिया जा रहा है। जिसमें बलविंदर  सिंह अपना योगदान देने के लिए शामिल हुआ था। जहां उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद साथी किसानों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। मृतक किसान का शव शनिवार देर शाम घर पर लाया गया। जिसका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here