- ईरान की यूनिवर्सिटी में हिजाब के खिलाफ छात्रा का साहसिक न्यूड प्रदर्शन, दुनिया भर में वीडियो वायरल।
- तेहरान की साइंस एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की अहू दरयाई ने ड्रेस कोड के खिलाफ उठाई आवाज, पुलिस कार्रवाई के बाद समर्थन में उठा सोशल मीडिया।
- ईरान में हिजाब के कठोर नियमों और महिला अधिकारों के संघर्ष की झलक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर जोर पकड़ता मुद्दा।
वीडियो में क्या दिखता है?
वायरल वीडियो में अहू दरयाई को सिर्फ अंडरगारमेंट्स में देखा जा सकता है, जबकि यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्ड्स उसे रोकने की कोशिश करते नजर आते हैं। दर्शकों के बीच इस प्रदर्शन को लेकर एक हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दर्शकों ने इसे साहसी कदम बताया, जबकि कई इसे एक सोची-समझी राजनीति मान रहे हैं। अहू दरयाई ने यूनिवर्सिटी के कैंपस में अपने कपड़े उतारकर स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं पर ड्रेस कोड लागू करने की नीतियों का अब और विरोध किया जाएगा।A woman’s body is a battlefield and a tool for liberation. It is with women’s bodies that this Islamic regime of Iran will be overthrown. #WomanLifeFreedom Where is #GirlOfScienceResearch?#FreeGirlOfScienceResearch#دختر_علوم_تحقیقات pic.twitter.com/KV2xlYYjSg
— Maryam Namazie مریم نمازی (@MaryamNamazie) November 3, 2024