Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Bike parking को लेकर हुआ विवाद, चाकू से की पड़ोसी की हत्या

Punjab News: Bike parking को लेकर हुआ विवाद, चाकू से की पड़ोसी की हत्या

0
Punjab News: Bike parking को लेकर हुआ विवाद, चाकू से की पड़ोसी की हत्या

लुधियानाः सुबह शिमलापुरी के इलाका सूरज नगर टेड़ी रोड पर एक व्यक्ति का चाकू मार कर हत्या करने मामला सामने आया है। मामले में 3-4 अन्य लोग घायल हुए है। जिन्हें सिविल अस्पताल लाया गया, जहां एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। मरने वाले का नाम निर्मल सिंह है।

बताया जा रहा है कि बाइक खड़े करने को लेकर यह विवाद हुआ था। निर्मल सिंह अपने घर के नजदीक गली में बाइक पार्क कर रहा था। तभी पड़ोसी ज्योति मौके पर आ गया। बाइक पार्क करने को लेकर दोनों की जमकर बहस हुई। मामला इतना बढ़ गया कि ज्योति हाथापाई पर उतर आया। जिसके बाद ज्योति ने निर्मल सिंह पर चाकुओं से वार किए। इस बीच निर्मल सिंह को बचाने के लिए आए 3 से 4 लोग भी चाकू लगने से घायल हो गए।

निर्मल सिंह के रिश्तेदार बलकीरत सिंह ने कहा कि निर्मल सिंह बब्बू गली नंबर 9 शिमला पुरी चिमनी रोड के रहने वाले है। इलाके के ज्योति नाम के व्यक्ति ने चाकुओं से हमला कर दिया। निर्मल सिंह का भतीजा और कुछ लोग निर्मल सिंह को छुड़वाने गए लेकिन हमलावर ने उन्हें भी घायल कर दिया। हमले में कुल 5 लोग घायल हुए है। घायलों में विजय, विश्वजीत, मनजीत सिंह बाबा और बलजिंदर सिंह है। बलकीरत सिंह ने कहा कि ज्योति के साथ निर्मल सिंह के परिवार की पुरानी रंजिश थी।

वहीं SHO बलविंदर सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की 2023 में विवाद था। अक्सर शराब पीकर दोनों पक्ष एक दूसरे से झगड़ा करते है। आज जिस व्यक्ति पर हत्या के आरोप लग रहे है उस पर निर्मल सिंह के परिवार ने 2023 में मामला दर्ज करवाया था। उसी बात की रंजिश लेकर आए दिन दोनों परिवारों में झगड़ा होता था। मामले में पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here