Home Punjab>Gurdaspur Punjab News: Canada में पंजाबी नौजवान की मौत से परिवार में छाया मातम

Punjab News: Canada में पंजाबी नौजवान की मौत से परिवार में छाया मातम

0
Punjab News: Canada में पंजाबी नौजवान की मौत से परिवार में छाया मातम

गुरदासपुरः सरहदी इलाका कलानौर के एक नौजवान की कनाडा में मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मौत की खबर आते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि मृतक तीन साल पहले ही कनाडा गया था। इस संबंधी उनके रिश्तेदार जत्थेदार रणजीत सिंह ने बताया कि जोरावन सिहं (23) करीब तीन साल पहले कनाडा गया था। पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। एक दिन पहले सूचना मिली कि जोरावर सिंह की झील में डूबने से मौते हो गई है। मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार शोक की लहर पाई जा रही है। वहीं शहर के राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक और गांववासियों ने परिवार के साथ शोक व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here