Home Himachal आरक्षी शुभम पर महिला कांस्टेबल ने लगाया अश्लील हरकतों का आरोप

आरक्षी शुभम पर महिला कांस्टेबल ने लगाया अश्लील हरकतों का आरोप

0
आरक्षी शुभम पर महिला कांस्टेबल ने लगाया अश्लील हरकतों का आरोप

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस कैंटीन में तैनात एक महिला हैड कांस्टेबल ने एक कांस्टेबल पर अपने समेत अन्य महिला कर्मचारियों के साथ प्रताड़ना व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला हैड कांस्टेबल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल शुभम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

महिला हेड कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में बताया कि उसे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उक्त कैंटीन में काम करने का आदेश दिया गया था।  कांस्टेबल शुभम अक्सर कैंटीन में चाय पीने के बहाने आता था और बातों-बातों में महिला पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग करता था।

आरोप ये भी हैं कि शुभम महिलाओं को पीठ पर थप्पड़ मारने और उन्हें छूने की कोशिश करता है। उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नजदीकी का रौब दिखाकर महिलाओं में डर पैदा कर दिया, जिससे वे उसका विरोध नहीं कर पाई। महिला हेड कांस्टेबल ने कहा कि शुभम की अश्लील हरकतें लगातार बढ़ती जा रही थीं, जिसे सहन करना मुश्किल हो गया था।

एसपी ऊना, राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला हेड कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर कांस्टेबल शुभम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here