Home Punjab>Amritsar Punjab News : रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में पुलिस तैनात, की औचक चेकिंग, देखें वीडियो

Punjab News : रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में पुलिस तैनात, की औचक चेकिंग, देखें वीडियो

0
Punjab News :  रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में पुलिस तैनात, की औचक चेकिंग, देखें वीडियो

अमृतसर : इन दिनों पूरे देश में त्योहारों का मौसम चल रहा है और बिहार में छठ पूजा का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसे में इन त्योहारों के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी पंजाब से अपने घर वापिस जाते है। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर विशेष तलाशी अभियान चलाया गया और ट्रेनों में यात्रियों के सामान की जांच की गई और संदिग्धों की बारीकी से जांच की गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस को चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध हालात में पर्स भी मिला है। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए जीआरपी प्रभारी ने कहा कि यह त्यौहारों के मद्देनजर चेकिंग की जा रही है। अमृतसर के रेलवे स्टेशन के ऊपर प्लेटफॉर्म पर चैकिंग चल रही है और चेकिंग के दौरान उन्हें संदिग्ध परिस्थितियों में एक पर्स मिला है। उन्होंने कहा कि हम लोगों से अपील करते हैं कि जब भी यात्री सफर करते है तो अपने सामान का विशेष ध्यान रखें।

गौरतलब है कि त्योहारों के मौसम में लोग अपने घर जाते हैं और अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाते हैं और कुछ प्रवासी रोजी रोटी के लिए पंजाब आते हैं और पंजाब में कारोबार करते है। इन त्योहारों के दिनों में बड़ी संख्या में प्रवासी अपने घर जा रहे हैं और इस दौरान रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के ऊपर काफी भीड़ देखी जा रही है। दूसरी तरफ जीआरपी ट्रैफिक पुलिस ने अमृतसर रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here