Home Punjab>Firozpur Punjab News : 35 वर्षीय युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

Punjab News : 35 वर्षीय युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

0
Punjab News : 35 वर्षीय युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

फिरोजपुर। शहर के गांव खिलची कदीम में 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि 6 हमलावरों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जब मृतक रवि अपने घर में था, तभी करीब छह लोग अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर आये और इसके बाद उन्होंने पहले हवाई फायरिंग की। फिर उन्होंने रवि को घर से बाहर खींच लिया और वहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद मौके से हमलावार फरार हो गये।

वहीं, घटना बारे मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले किसी से झगड़ा हुआ था, जिससे हत्यारे जान से मारने की कुछ दिने से धमकी दे रहे थे। जिसके बाद आज उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।

इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल पर मौजूद लोगों से घटना बारे साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। घटना संबंधी मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here