Breaking Newsमतदान अधिकारियों को लेकर जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख-पुकार

मतदान अधिकारियों को लेकर जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख-पुकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : प्रदेश में विधानसभा (Assembly Election 2023) के दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। मतदान दलों और फोर्स को मतदान केंद्रों तक भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच मनेंद्रगढ़ से मतदान के लिए निकली मतदान दलों की एक बस भरतपुर जा रही बस का धोवाताल के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। गनीमत रही की बड़ा हादसा नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार इस बस पर सेक्टर क्रमांक 17 के 6 मतदान केंद्र के मतदानकर्मी सवार थे। बस को नियंत्रित करने के लिए चालक ने बस को सड़क के किनारे उतार दिया। इससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। फिलहाल पोलिंग टीम के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। बस के खराब हो जाने की सूचना जिला मुख्यालय को दे दी गई है। सूचना के बाद से महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एक अन्य वाहन को तत्काल रवाना कर पोलिंग पार्टी को निर्धारित मतदान केंद्रों तक पहुंचाया गया।

जिले में 730 वाहन व सुरक्षा बलों के लिए 500 ट्रक अधिग्रहित

आरटीओ के अनुसार दूसरे चरण के चुनाव के लिए रायपुर जिले में कुल 730 गाड़ियां अधिग्रहित की गई हैं। इसी तरह सुरक्षा बलों के लिए लगभग 500 ट्रकों की व्यवस्था की गई है। मतदान दलों के लिए 470 स्कूल एवं लंबी दूरी की यात्री बसें, 30 मिनी यात्री बस एवं 230 चार पहिया वाहन शामिल हैं। वोटिंग के बाद मतदान दलों को वापस लाने के बाद ही इन गाड़ियों को छोड़ा जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...