Himachalकुटलैहड़ के हर व्यक्ति का कार्य बिना राजनीतिक द्वेष भाव से करें...

कुटलैहड़ के हर व्यक्ति का कार्य बिना राजनीतिक द्वेष भाव से करें अधिकारी: देवेन्द्र भुट्टो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने सभी विभागों के एसडीओ जिला पंचायत अधिकारीयों खण्ड विकास अधिकारी के साथ बैठक की और विस कुटलैहड़ में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। वहीं बसाल में चल रहे एसडीओ भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करके कार्य में तेज़ी लाने के आदेश दिए। बसाल के जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस में जनता की जन समस्याओं को भी सुना और तकरीबन दो सौ से ज्यादा जनता की समस्याएं रास्ते सड़क बिजली पानी की थी। जिनके समाधान हेतु सम्बंधित विभाग को दिशा निर्देश दिए। 


विधायक भुट्टो ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जो भी विकासात्मक कार्य प्रगति पर है या फिर जनता अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी ऑफिस में आ रहे है। उनकी हर समस्या का जल्द समाधान करें। ताकि जनता को बार बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगानें पड़े।


विधायक ने कहा कि हमारी सरकार आम जनता की सरकार है और सत्ता परिवर्तन मतलब व्यावस्था परिवर्तन है। ओर व्यावस्था परिवर्तन का मतलब आम जनता की समस्याएं जो बीते 5 वर्षो में हल नहीं हुई या जिनका समाधान नहीं हो पाया है। उन परिवारों की समस्या का समाधान करके उन्हें लाभ देना है।


भुट्टो ने कहा कि जनता की कुछ सड़कों ओर रास्तों के रख रखाव की शिकायतें मिल रही है। लेकिन हम उन्हें बता देना चाहते है कि कुछ समय से क्रेशर बन्द होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो सके है। उन सभी कार्यो के लिए हमने धन सम्बंधित विभागों को मुहैया करवा दिया है। एक दो दिनों में राज्य के सभी क्रेशर दोबारा शुरू हो जाएंगे और सभी कार्यो को तत्काल शुरू करवा दिया जाएगा। 


इस मौके पर खण्ड बिकास अधिकारी, जल शक्ति विभाग,विद्युत विभाग,पंचायती राज विभाग,लोकनिवि, कृषि विभाग, जिला पंचायत अधिकारी व अन्य सभी बिभागों के अधिकारी एवं पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...