Home Punjab>Bathinda Punjab News : छठ पूजा के दिन व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, देखें वीडियो

Punjab News : छठ पूजा के दिन व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, देखें वीडियो

0
Punjab News : छठ पूजा के दिन व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, देखें वीडियो

बठिंडा : छठ पूजा के दिन एक प्रवासी की हत्या कर दी गई।। जानकारी के अनुसार मामूली विवाद को लेकर प्रवासी मजदूर के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर कत्ल किया गया। मृतक की पहचान पासवान के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी सविता ने बताया कि छठ पूजा के दिन हम घाट पर आए थे। सविता ने बताया कि मेरा पति बाहर खड़ा था। इसी दौरान 2 व्यक्ति नशे में आए और मोटरसाइकिल पर टक्कर मार दी। इस बात को लेकर उसके पति और दो व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया।

जिसके बाद नशे में व्यक्तियों ने मेरे पति पर तेजधार हथियार से वार किया। तेजधार हथियार लगने से घायल पति की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी सिटी-2 ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कल छठ पूजा के बाद दिन अजीत रोड पर बाइक की टक्कर होने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दो व्यक्तियों ने पासवान के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया लिया है। आरोपियों की पहचान लखिंदर सिंह और मनोज कुमार के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दूसरे आरोपी और अन्य अज्ञात लोगों की पहचान करके जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here