ग्रीन टी को पसंदीदा पेय बनाने के बेहतरीन टिप्स
- नींबू और शहद मिलाएं- ग्रीन टी में कुछ बूंदें नींबू और एक चम्मच शहद डालने से इसका स्वाद बेहतर होता है, जो इम्यून पॉवर को बढ़ाने में भी सहायक होती है।
- फ्लेवरी हर्ब्स का प्रयोग करें- तुलसी, पुदीना, अदरक या दालचीनी डालने से ग्रीन टी में एक विशेष फ्लेवर आता है, जो इसे अधिक हेल्दी और टेस्टी बनाता है।
- आइस्ड ग्रीन टी का आनंद लें- गर्मी में ठंडी ग्रीन टी एक बढ़िया विकल्प है। इसे बनाकर ठंडा करें और बर्फ, पुदीना और नींबू की स्लाइस डालकर पिएं।
- फलों के रस का उपयोग करें- ग्रीन टी में संतरा, सेब या अनार का रस मिलाएं। इससे इसका स्वाद बढ़ता है और यह पोषण में भी इजाफा करता है।
- ज्यादा न पकाएं- ग्रीन टी को 2-3 मिनट ही पकाएं। ज्यादा पकाने से इसमें कड़वाहट आ जाती है, जो स्वाद को प्रभावित करती है।
- शहद की जगह अन्य नेचुरल स्वीटनर्स- नेचुरल स्वीटनर भी ग्रीन टी में डाल सकते हैं, जिससे स्वाद में नयापन आता है।
- फ्रूटी आइस क्यूब्स डालें- एेसे बनाएं और इन्हें ग्रीन टी में डालें। इससे एक ताजगी भरा नया स्वाद मिलता है। इन टिप्स से ग्रीन टी का स्वाद बढ़ेगा और इसे पसंदीदा पेय बनाना आसान होगा।