प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। यहां एक वंदे भारत ट्रेन झूंसी स्टेशन से प्रयागराज जंक्शन की ओर जा रही थी. इसी दौरान एक युवक अपनी बाइक पटरी पर छोड़कर भाग गया। बाइक को देखते ही लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाई, लेकिन फिर भी बाइक वंदे भारत ट्रेन से टकरा गई. बाइक के ट्रेन से टकराते ही एक जोरदार आवाज हुई। जिसके बाद ट्रेन में मौजूद सभी लोग डर गए गए थे।
फिलहाल इस पूरी घटना में किसी के भी घायल होने की जानकारी नहीं है। ये घटना कल शाम 4.20 बजे की है। वंदे भारत वाराणसी से प्रयागराज जंक्शन की ओर बढ़ रही थी। झांसी स्टेशन के निकट बंधवा ताहिरपुर रेलवे अंडर पास के ऊपर कुछ युवक बाइक लेकर रेल ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वंदे भारत सामने आती दिखी तो एक युवक बाइक को रेल ट्रैक पर छोड़कर भाग गया। बाइक से जोरदार टक्कर के बाद वंदे भारत मैं बैठे यात्रियों ने झटका महसूस हुआ।