Home Himachal दुलेहड़ में  श्री गोपाष्टमी के उत्सव पर लगा अटूट भंडारा 

दुलेहड़ में  श्री गोपाष्टमी के उत्सव पर लगा अटूट भंडारा 

0
दुलेहड़ में  श्री गोपाष्टमी के उत्सव पर लगा अटूट भंडारा 

राधा कृष्ण की मनमोहक झाकियां निकाली   

ऊना/सुशील पंडित: हरोली क्षेत्र  के गांव  दुलेहड के गोविंद धाम गौशाला में स्थापित श्री राधे कृष्ण मंदिर में  धार्मिक समागम के दौरान गोपाष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाया गया । इस मौका पर  विशाल भंडारे  का आयोजन किया गया  । कथा में श्री  राधा, भगवान  कृष्ण, रूक्मणी , सखियां आदि की आकर्षक झाकियां निकाली गई । सेवादारों को सम्मानित किया गया ।शनिवार को  में राधे कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु खूब  नाचे । गौशाला के सेवादार पंडित किशोरी लाल ने बताया कि   समागम में श्री मद्भागवत कथा सप्ताह के दौरान श्री राधे  कृष्णा की महिमा का गुणगान  गया । धार्मिक समागम गोविन्द धाम गौशाला स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर दुलेहड़  में कथा व्यास कृष्णा भारद्वाज वृंदावन ने सात दिन भगवान के  वृतांत का वर्णन कर संगतों को संत मार्ग पर चलने का उपदेश दिया है । कथा  समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here