Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला

Jalandhar News : युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला

0
Jalandhar News : युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला

जालंधर,ens : युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना लांबड़ा के अंतर्गत आते एक गांव के मड हाऊस के कमरे में देर शाम अज्ञात युवक का शव लटकता मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई करनैल सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे।

एएसआई ने बताया कि पुलिस को एक गांववासी ने बताया कि गांव वडाला से सम्मीपुर की तरफ जाती सड़क पर नहर के नजदीक एक मड हाऊस के कमरे के गार्डर से रस्सी से एक युवक का शव लटक रहा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। जब युवक को नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो, उसमें कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी है, ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने फिलहाल शव की पहचान करवाने के लिए सिविल अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here