Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : पुलिस ने अवैध हथियार सहित 3 को किया गिरफ्तार

Jalandhar News : पुलिस ने अवैध हथियार सहित 3 को किया गिरफ्तार

0
Jalandhar News : पुलिस ने अवैध हथियार सहित 3 को किया गिरफ्तार

जालंधर,ens : पुलिस ने अवैध हथियार सहित 3 आरोपियों की गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गत दिवस थाना लोहियां की पुलिस ने हाईटेक नाका टोल प्लाजा गिद्दड़पिंडी पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस ने अवैध हथियारों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ अमन पुत्र जगतार सिंह निवासी बिल्ली बड़ेच, जगविंदर सिंह उर्फ शनि पुत्र जगतार सिंह निवासी ग्राम मुलेवाल खैरा, शाहकोट व जसकरण सिंह उर्फ सरा उर्फ जस पुत्र दिलबर सिंह निवासी सिधवां दोना थाना सदर कपूरथला के तौर पर हुई है।

आरोपियों के पास से दो अवैध पिस्तौल देसी, .32 बोर, 6 कारतूस समेत 5 मैगजीन भी बरामद किए हैं। पुलिस स्टेशन लोहियां के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी कि वह यह हथियार, मैगजीन और गोली बारूद कहां से लेकर आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here