Home National फिर बढ़ी आतंकी हलचल, Army का Joint Operation जारी

फिर बढ़ी आतंकी हलचल, Army का Joint Operation जारी

0
फिर बढ़ी आतंकी हलचल, Army का Joint Operation जारी

3 आतंकियों के छिपे होने की खबर

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एक बार फिर आतंकी हलचल बढ़ गई है। फिलहाल जिस क्षेत्र में आतंकी छिपा हुआ है, वहां दोनों तरफ से जमकर गोली हो रही है। जबरवान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ रविवार सुबह से जारी है। सेना को 3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। दाचीगाम और निशात के ऊपरी इलाकों को जोड़ने वाले जंगल में सुबह करीब 9 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक सेना और पुलिस ने इलाके में जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल एनकाउंटर जारी है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पिछले 15 घंटों के अंदर यह दूसरी मुठभेड़ हुई है। जबकि नवंबर महीने के 10 दिन में यह 7वां एनकाउंटर है। इनमें अब तक कुल 8 आतंकी मारे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here