Home Punjab>Amritsar Punjab News: घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में आई कमी, इस दिन से बारिश का Alert

Punjab News: घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में आई कमी, इस दिन से बारिश का Alert

0
Punjab News: घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में आई कमी, इस दिन से बारिश का Alert

अमृतसरः पंजाब और यूपी के शहरों में भी कोहरे की धुंध देखने को मिल रही है। आज सुबह 5.30 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में कमी देखने को मिली। दरअसल, आज सुबह हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई। सुबह 6 बजे यह और खराब होकर 50 मीटर रह गई। वहीं लोगों ने सुबह-शाम सर्दी के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। दिन के समय धूप निकल रही है पर बादलों व स्मॉग के चलते हल्की धुंध जैसा अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 12 नवंबर के बाद हल्की बूंदाबांदी हो सकती है जिससे ठंड बढ़ेगी।

11 नवंबर यानी आज पश्चिमी पंजाब के अलग-अलग इलाकों में रात/सुबह के समय घने से लेकर बहुत घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है। 12 नवंबर 2024 के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। 11 नवंबर 2024 को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में रात/सुबह के समय घने से लेकर बहुत घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है। उधर, राज्य के अन्य जिलों की AQI की बात करें तो जालंधर का AOI 207, अमृतसर का 202, लुधियाना 202, बठिंडा का 175 और पटियाला का 199 दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों की मांने तो AQI 50 से नीचे होना चाहिए।

वहीं दूसरी ओर यूपी की बात करें तो बरेली 100 मीटर, और गोरखपुर 300 मीटर ने सुबह 5.30 बजे मध्यम से घने कोहरे की स्थिति देखने को मिली। बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 100 मीटर की ऊंचाई पर घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विमान संचालकों को परेशानी हो रही है। आज दूसरा दिन भी घना कोहरा है। दिल्ली के संबंध में, सुबह 5.30 बजे आईजीआई हवाई अड्डे पर सबसे कम विजिबिलिटी 1800 मीटर और सफदरजंग हवाई अड्डे पर 800 मीटर दर्ज की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here