Home Punjab>Bathinda Punjab News: Ajit Road पर खाली दुकान से नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: Ajit Road पर खाली दुकान से नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News: Ajit Road पर खाली दुकान से नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

बठिंडाः अजीत नगर रोड़ के पास गली नंबर में खाली दुकान से नौजवान का शव मिलने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान सतपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा सहारा नौजवान के वर्करों और पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक ड्राइविंग करता था और उसके शव के पास से मोबाइल व एक्टिवा बरामद हुई है।

वहीं मौके पर पहुंचे सहारा यूथ के कार्यकर्ता ने बताया कि हमें सूचना मिली कि अजीत रोड पर एक युवक का शव पड़ा है, हमने मौके पर आकर देखा तो युवक का मुंह खून से भरा हुआ था और उसका पेट फूला हुआ था। उन्होंने कहा कि शव की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए पीसीआर के एसआई ने बताया कि सतपाल का शव मिलने की सूचना एनजीओं के विक्की नामक व्यक्ति ने दी थी।

उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने कहा कि लोगों पूछताछ में पता चला कि वह काफी समय में बीमार चल रहा था। उसके पास से दवाईयां भी बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि मृतक की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद असल मामले का पता चल पाएंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here