Home International भीषण सड़क हादसा, 21 की मौत, 10 गंभीर घायल

भीषण सड़क हादसा, 21 की मौत, 10 गंभीर घायल

0
भीषण सड़क हादसा,  21 की मौत, 10 गंभीर घायल

नई दिल्ली :  खराब सड़कों और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण दुर्घटनाएं आम हैं। 3 करोड़ से ज्यादा की जनसंख्या वाले इस देश में सड़क दुर्घटनाओं में हर साल 1000 से ज्यादा लोग मारे जाते हैं। पिछले साल इस देश में अधिकारियों ने एक पॉइंट-आधारित ड्राइवर लाइसेंस शुरू किया था, जिसके तहत प्रत्येक ड्राइवर को कुल 12 पॉइंट दिए जाते हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन के आधार पर इन पॉइंट्स को धीरे-धीरे घटाया जा सकता है।

उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए देश की मुख्य सड़कों पर कैमरे भी लगाए गए थे। अफ्रीका महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट में एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अधिकारियों द्वारा सोमवार को दी गई। इस सड़क दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य लोग घायल हो गए। परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यह भीषण दुर्घटना सोब्रे और गगनोआ शहर को जोड़ने वाली सड़क के एक हिस्से पर हुई।

हालांकि कई लोगों की जान लेने वाली इस भयावह दुर्घटना के बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। मंत्रालय के बयान के मुताबिक दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक परिवहन मंत्रालय सभी वाहन चालकों से सड़क यातायात के दौरान अधिक सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने, विशेष रूप से अन्य वाहन से आगे निकलने की होड़ में सावधानी बरतने और अलग-अलग गति सीमाओं के अनुसार अपनी गाड़ी की गति बनाये रखने का आह्वान करता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here