Home Punjab>Jalandhar Punjab News: प्लेयर Monica Malik के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधेगे पूर्व Olympian Hockey खिलाड़ी Akashdeep Singh

Punjab News: प्लेयर Monica Malik के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधेगे पूर्व Olympian Hockey खिलाड़ी Akashdeep Singh

0
Punjab News: प्लेयर Monica Malik के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधेगे पूर्व Olympian Hockey खिलाड़ी Akashdeep Singh

दोनों की आज जालंधर में होगी शगुन सेरेमनी

जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन आकाशदीप सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आकाशदीप सिंह और हरियाणा की हॉकी प्लेयर मोनिका मलिक जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। दोनों की आज जालंधर में शगुन सेरेमनी होने जा रही है। जहां आकाशदीप सिंह पूर्व हॉकी ओलंपियन खिलाड़ी है तो मोनिका मलिक भी एशियन गेम्स की कांस्य पदक टीम की सदस्य रही है। गौर हो कि आकाशदीप सिंह पंजाब पुलिस विभाग में कार्यकृत है, जबकि मोनिका मलिक रेलवे विभाग में कार्यकृत है। इन दोनों की शादी लांडरा सरहिंद रोड सेक्टर 112 मोहाली इस महीने की 15 तारीख को होगी। दोनों की शगुन सेरेमनी जालंधर में आज यानी 13 अक्टूबर को रॉयल किंग रिसोर्ट में होने जा रही है। मीडिया को दोनों की शगुन सेरेमनी ओर शादी के कार्ड की तस्वीर मिली है। पूर्व हॉकी ओलंपियन आकाशदीप सिंह मूल रूप से पंजाब के जिला तरन तारन हल्का खंडूर साहिब के गांव वेरो वाल के रहने वाले है। वहीं मोनिका मलिक हरियाणा की रहने वाली है। बता दें कि पूर्व हॉकी ओलंपियन आकाशदीप सिंह परिवार सहित शगुन सेरेमनी के जालंधर शहर पहुंच गए है तो मोनिका मलिक परिवार के साथ जालंधर पहुंच चुके है। वहीं आकाशदीप सिंह ने सभी हॉकी खिलाड़ियों को शगुन सेरेमनी ओर विवाह के लिए निमंत्रण भेजा है और दोनों कार्यक्रम के लिए अलग अलग कार्ड भी तैयार करवाए है। आकाशदीप सिंह पूर्व हॉकी ओलंपियन खिलाड़ी है ओर पंजाब पुलिस में कार्यकृत भी है तो ऐसे में उनके शगुन सेरेमनी में कई बड़े पुलिस अधिकारी सहित ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी और राजनेता भी शामिल होंगे। फिलहाल आज सुबह 11 बजे आकाशदीप सिंह व मोनिका मलिक की शगुन सेरेमनी शुरू होगी। इस सेरेमनी में कई स्टार खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here