Home Punjab>Ludhiana Punjab News: नाबालिग से Rape के आरोप में पड़ोसी पर मामला दर्ज

Punjab News: नाबालिग से Rape के आरोप में पड़ोसी पर मामला दर्ज

0
Punjab News: नाबालिग से Rape के आरोप में पड़ोसी पर मामला दर्ज

लुधियानाः नाबालिग से रेप के आरोप पर पुलिस ने पीड़िता के भाई के बयानों पर मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार पड़ोसी किशोरी को धमकियां देकर उससे पिछले 3 महीने से दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के भाई ने बताया कि वह अपने बेटे और 14 वर्षीय बहन के साथ घर में खाना-खाकर सो गया था। आधी रात आंख खुली तो देखा उसकी बहन बेड पर नहीं थी।

काफी तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। तलाश करते छत्त पर ढूंढने चला गया तो देखा कि उसकी बहन घर के नजदीक एक खाली प्लाट से दीवार फांद कर वापस घर आ रही थी। उसके पूछे जाने पर उसकी बहन ने बताया कि आरोपी गगनदीप उर्फ गगना पिछले 3 महीने से उसके साथ फोन पर बातें करके जबरदस्ती धमकियां दे रहा है।

वह उससे कई बार गलत काम कर चुका था। धमकियां और डराने के बाद आरोपी गगनदीप उसे अक्सर खाली कमरे में लेजाक उसके साथ जबरी शारीरिक संबंध बना रहा है। मामले में थाना लाडोवाल की पुलिस ने आरोपी गगनदीप निवासी गांव तलवंडी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here