Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: चब्बेवाल में चुनाव प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस MP Channi का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News: चब्बेवाल में चुनाव प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस MP Channi का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: चब्बेवाल में चुनाव प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस MP Channi का आया बयान, देखें वीडियो

होशियारपुरः पंजाब में 20 नवंबर से 4 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने जा रहे है। उपचुनावों को लेकर कांग्रेस, आप पार्टी और भाजपा द्वारा चुनावी रैलियां लगातार की जा रही है। वहीं सभी पार्टियों द्वारा एक-दूसरे पर सवाल खड़े करके तंज कसे जा रहे है। इस दौरान होशियारपुर के चब्बेवाल हलके में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के जंडोली गांव में प्रचार करने पहुंचे, जहां उन्होंने एक बड़ी सभा को संबोधित किया।

इस मौके पर कांग्रेस नेता आलोक शर्मा, विधायक राणा गुरजीत, सांसद गुरजीत औजला, पूर्व विधायक पवन कुमार आदिया और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए चरणजीत चन्नी ने जहां आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला, वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी आड़े हाथों लिया।

मीडिया से बातचीत के दौरान चरणजीत चन्नी ने कहा कि कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है, जो बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर जी की सोच को आगे बढ़ा रहा हैं। उन्होंने कहा कि चब्बेवाल समेत चारों उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी। सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में आज हर वर्ग बेहद दुखी हो चुका है और पंजाब में सिर्फ गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और खून-खराबा ही कायम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here