Home Entertainment Bigg Boss 18: शो में हो सकती है इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की एंट्री, फैंस exicited

Bigg Boss 18: शो में हो सकती है इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की एंट्री, फैंस exicited

0
Bigg Boss 18: शो में हो सकती है इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की एंट्री, फैंस exicited

मुंबईः Bigg Boss 18 मेें हाल ही में हुई 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर की एंट्री ने दर्शकों का ध्यान शो की तरफ खींचा है। दावा है कि शो में एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री लेने वाली हैं और इस कंटेस्टेंट का नाम अदिति मिस्त्री है।

अदिति सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ इंस्टाग्राम पर अदिति को 2.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अदिति मिस्त्री सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ एक बिजनेस वुमन भी हैं। अदिति मिस्त्री फाइन आर्ट से जुड़ी हुई हैं और इसी वजह से इस क्षेत्र में उनका काफी रुझान रहा है।

कम ही लोग जानते हैं कि वह अपना खुद का ऑनलाइन आर्ट कोर्स भी लॉन्च कर चुकी हैं। अदिति के सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर पता चलता है कि वह मल्टी टास्कर हैं। अदिति को हमेशा नया नया काम करने का शौक हैं और इसी में से एक बिग बॉस 18 हो सकता है।

अदिति मिस्त्री बोल्डनेस में भी किसी के कम नहीं हैं। उनका इंस्टा अकाउंट बोल्ड फोटोज से भरा पड़ा है। वह कई बार बिकिनी फोटोज से इंटरनेट का पारा बढ़ा चुकी हैं। अदिति का नाम बॉलीवुड एक्टर साहिल खान के साथ जोड़ा जाता है।

बता दें कि अदिति मिस्त्री के नाम की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, अदिति का नाम सुनकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here