Home Punjab>Amritsar Punjab News: जत्थेदार Harpreet Singh से वापिस ली Z+ सुरक्षा

Punjab News: जत्थेदार Harpreet Singh से वापिस ली Z+ सुरक्षा

0
Punjab News: जत्थेदार Harpreet Singh से वापिस ली Z+ सुरक्षा

अमृतसरः तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह की जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली गई है। इससे पहले जत्थेदार ने केंद्र सरकार को अपनी सुरक्षा वापस लेने के लिए पत्र लिखा था। पहले उनकी सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया जाता था, लेकिन अब उनकी सुरक्षा सिर्फ पंजाब पुलिस के जवान ही करेंगे। कुछ दिन पहले विरसा सिंह वल्टोहा से विवाद के बाद उन्होंने जत्थेदार पद से भी इस्तीफा दे दिया था।

हालांकि, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के आदेश के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उनका इस्तीफा खारिज कर दिया था। उस वक्त भी ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने केंद्र सरकार से सुरक्षा वापस लेने की अपील की थी।

बता दें कि 2 साल पहले जत्थेदार हरप्रीत सिंह को केंद्र से ‘Z+’ सिक्योरिटी मिली थी। इस दौरान केंद्र द्वारा 6 सुरक्षाकर्मी जत्थेदार को दिए गए थे। वहीं हाल ही में जत्थेदार द्वारा केंद्र को पत्र जारी करके सिक्योरिटी वापिस लेने के लिए कहा गया था। जिसके बाद अब केंद्र ने जत्थेदार से सिक्योरिटी वापिस ले ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here