Home Punjab>Ludhiana Punjab News: मांगों को लेकर डीसी ऑफिस के कर्मचारी हड़ताल पर, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

Punjab News: मांगों को लेकर डीसी ऑफिस के कर्मचारी हड़ताल पर, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

0
Punjab News: मांगों को लेकर डीसी ऑफिस के कर्मचारी हड़ताल पर, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

लुधियानाः डीसी ऑफिस के कर्मचारी अपनी मांगें मनवाने को लेकर हड़ताल पर हैं। पंजाब भर के कर्मचारी बरनाला में रैली करने जा रहे हैं जिसको लेकर आज डीसी ऑफिस लुधियाना का भी घेराव किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगे मनवाने की सरकार से बात कही। कर्मचारी पूरे पंजाब से इकट्ठे होकर रैली के लिए बरनाला जाएंगे और वहां धरना देंगे। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वह बरनाला में होने जा रहे धरने में भारी इक्टठ के साथ शिरकत करें।

दूसरी ओर डीसी ऑफिस लुधियाना में अपना काम करवाने आए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हड़ताल के कारण लोगों को बिना अपना काम करवाए बेतहाश होकर वापस लौटना पड़ा। लोगों ने बताया कि वह अपनी काम से छुट्टी लेकर जहां अपना काम करवाने आए थे, परन्तु अब हड़ताल होने के कारण न तो उनका काम पूरा हुआ और उपर से उनकी काम से भी छुट्टी हो गई जिससे उनको आर्थिक नुक्सान के साथ साथ उनका समय भी खराब हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here