Home Punjab>Moga Punjab News: Guru Nanak Sanitary Store में लाखों की लूट, देखें वीडियो

Punjab News: Guru Nanak Sanitary Store में लाखों की लूट, देखें वीडियो

0
Punjab News: Guru Nanak Sanitary Store में लाखों की लूट, देखें वीडियो

मोगाः जिले में चोरी और स्नेचिंग की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही हैं और पुलिस भी चोरी करने वालों पर नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं ताजा मामला मोगा के अमृतसर रोड से सामने आया है जहां, जिले के सबसे बड़े स्टोर गुरु नानक सैनेटरी स्टोर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

चोर मुस्तैदी से पिछले गेट को तोड़कर शोरूम के अंदर दाखिल हुए और करीब 20 लाख रुपए की चोरी करके फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने शो रूम में पड़े पीतल के कीमती सामान की चोरी की है। चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ में ले गए। चोरी की जानकारी मिलने के बाद शोरूम मालिक ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची मोगा पुलिस के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

शोरूम साहिल ने बताया कि चोर पिछले दरवाजे को तोड़कर शो रूम में दाखिल हुए और करीब 20 लाख का सामान चोरी करके ले गए। बाकी स्टॉक की जांच करनी अभी बाकि है।उन्होंने कहा कि पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी वरिंदर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है औ जल्दी ही चोरी किए गए माल को चोरों सहित गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमारी टीमें उनकी तलाश में लग गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here