Home Himachal चिट्टे सहित कांगड़ा के दो युवक गिरफ्तार

चिट्टे सहित कांगड़ा के दो युवक गिरफ्तार

0
चिट्टे सहित कांगड़ा के दो युवक गिरफ्तार

ऊना/सुशील पंडित: अम्ब पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है युवकों के कब्जे से 1.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अम्व की टीम अठवां चौक पर नियमित गश्त पर थी तथा वाहनों को रोककर जांच पड़ताल कर रही थी। इस दौरान कलरूही की तरफ से आ रही एक स्कूटी पर सवार 2 युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और स्कूटी को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो स्कूटी की डिक्की की तलाशी लेने पर 1.83 चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवकों की पहचान स्कूटी के चालक रोहित डोगरा (31) निवासी गांव सुभाषपुर, डाकघर त्यामल, तहसील डाडासीबा कांगड़ा और पीछे बैठे अक्षय पराशर (32) निवासी गिंडपुर मलौण के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि बताया कि आरोपित युवकों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here