Home Punjab>Ludhiana Punjab News: 31 दिसंबर तक 14 ट्रेनें हुई रद्द, अधिकारियों ने लिया फैसला

Punjab News: 31 दिसंबर तक 14 ट्रेनें हुई रद्द, अधिकारियों ने लिया फैसला

0
Punjab News: 31 दिसंबर तक 14 ट्रेनें हुई रद्द, अधिकारियों ने लिया फैसला

लुधियानाः महानगर के रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिसके चलते 15 नवंबर से लेकर 31 दिसंबर तक 14 ट्रेनों को रद्द किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर 6 और 7 करीब 47 दिन तक बंद रहेगा। इस दौरान इन दोनों प्लेटफार्मों पर किसी भी तरह की कोई आवाजाही नहीं होगी। जिस कारण से यात्रियों का परवेश निषेध रहेगा। 31 दिसंबर को काम पूरा होने के बाद 14 ट्रेनें फिर शुरू कर दी जाएगी।

इस बात की जानकारी फिरोजपुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैणी ने दी है। रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चरम पर है। इसी कारण अब प्लेटफार्म नंबर 6 और 7 पर काम करने का फैसला अधिकारियों ने लिया है।

रेलवे द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि ट्रेन संख्या 04997/98 लुधियान-फिरोजपुर, 14614/13 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 14629/30 चंडीगढ़-फिरोजपुर, 04743/44 हिसार-लुधियाना, 04509/10 जाखल-लुधियाना,04579/04504 हिसार लुधियाना, 04745 चुरू लुधियाना और 04746 लुधियाना हिसार रद्द है। अधिकारियों मुताबिक जरूरत पड़ने पर और भी ट्रेनों को रद्द किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here