Home Punjab>Bathinda Punjab News: 3 साल से पेंडिंग Murder Case की गुत्थी सुलझी, 2 गिरफ्तार, देखे वीडियो

Punjab News: 3 साल से पेंडिंग Murder Case की गुत्थी सुलझी, 2 गिरफ्तार, देखे वीडियो

0
Punjab News: 3 साल से पेंडिंग Murder Case की गुत्थी सुलझी, 2 गिरफ्तार, देखे वीडियो

बठिंडाः एसएसपी अमनीत कोंडल के दिशा निर्देशों पर तलवंडी साबो की पुलिस ने ब्लाइंड हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले मे जानकारी देते हुए डीएसपी राजेश सनेही ने बताया कि 19.12. 2021 को गांव मेहमन जस्सा में जगसीर सिंह नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। लेकिन उस समय परिवार वालों ने कोई बयान दर्ज नहीं करवाया था। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम कर करवा कर परिजनों को सौंप दिया था। जिसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

जिसके बाद में मृतक के पिता ने खुलासा किया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। इस संबंध में एसएसपी कोंडल ने एक टीम का गठन किया गया। जिसमे डीएसपी तलवंडी साबो, CIA और थाना प्रभारी सरबजीत कौर शामिल थी। टीम को शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक युवक की हत्या उसके गांव के ही रहने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। जिसकी पहचान लखवीर सिंह पुत्र जगजीत सिंह वासी मेहमन जस्सा के रूप मे हुई है।

आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को इस हत्याकांड में शामिल अपने साथियो की जानकारी दे दी। जिसके तहत पुलिस ने एक और आरोपी अमरिंदर सिंह को काबू कर लिया है। पुलिस इस मामले मे संलिप्त फरार आरोपियों की तलाश मे छापेमारी कर रही है। हत्या के कारणों का खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here