ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनएसएस के वालंटियर के लिए आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान की ओर से योगा कैंप लगाया गया। आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्थान के टीचर मनीष कौशल ने बताया कि इस सेशन में बच्चों को सूर्य नमस्कार, ध्यान, प्राणायाम और बहुत सारी योग क्रिया सिखाई जो कि बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।

