Home Haryana Highway पर Truck चालक का कहर, 6 लोगों को कुचला, 4 की मौत

Highway पर Truck चालक का कहर, 6 लोगों को कुचला, 4 की मौत

0
Highway पर Truck चालक का कहर, 6 लोगों को कुचला, 4 की मौत

पानीपत : शहर में वीरवार को ट्रक ने एलिवेटिड हाईवे पर रॉन्ग साइड में घुसकर मौत का तांडव मचाया। बेकाबू ट्रक ने एक के बाद एक 3 अलग-अलग जगहों पर 6 लोगों को कुचल डाला। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को कुछ दूर जाकर पकड़ लिया है। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अब आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही हाईवे पर पड़ी लाशों और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया है। वहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ट्रक चालक ने सिवाह पुल के सामने बाइक सवार 2 लोगों को कुचला। इसके बाद मलिक पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार 2 लोगों को कुचल डाला। तीसरा हादसा गुरुद्वारे के सामने हुआ। यहां ट्रक ने 2 लोगों को टक्कर मारी है। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

डेडबॉडी हाईवे पर पड़ी रही। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। हादसे की सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु करवाया। साथ ही शवों को भी एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवाया। यहां उनका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here