Home National बड़ी खबरः Public School में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

बड़ी खबरः Public School में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0
बड़ी खबरः Public School में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

राजबागः श्रीनगर के कुर्सू राजबाग क्षेत्र में वीरवार दोपहर मुस्लिम पब्लिक स्कूल में आग लग गई। स्कूल में आग लगने से चारों तरफ दहशत का माहौल बन गया। घटना के दौरान सैकड़ों स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। मुस्लिम पब्लिक स्कूल में लगी आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई।

वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग को बुझाने के लिए कई गाड़ियां लगी हुई है। घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल की बिल्डिंग में लगी आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। घटना के दौरान अभी तक कोई जानी नुकसान होने की खबर सामने नहीं है। वीडियो में बच्चों और स्कूल टीचरों में मचे हड़कंप की आवाजें साफ सुनाई दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here