Home Punjab>Amritsar Punjab News: इस इलाके में चली गोली, पूर्व Police Inspector की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में चली गोली, पूर्व Police Inspector की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में चली गोली, पूर्व Police Inspector की मौत, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर सुखविंदर रंधावा ने खुद को गोली मार ली। जिससे उनकी मौत हो गई है। गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार पॉश इलाके के रहने वाले सुखजिंदर रंधावा पुलिस अधिकारी अमनदीप रंधावा के पिता है। गोली की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उनके ऊपर सीबीआई और एनकाउंटर का केस भी चल रहे थे। सुत्रों के मुताबिक उन्होंने आज सुबह अपने घर में ही खुद को गोली मार ली।

डीएसपी शिव दर्शन के मुताबिक सुखविंदर रंधावा एक जाबाज अफसर थे। उन्होंने कहा कि आज भी पंजाब पुलिस को जब भी उनकी सेवाओं की जरूरत पड़ती थी तो वह अपनी सेवाएं देते थे। डीएसपी ने कहा कि उन्होंने अपने ड्यूटी के दौरान कई आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा। डीएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि सुखविंदर रंधावा ने गोली चलाई या गोली साफ करते हुए गोली चली है।

बता दें कि इससे कुछ दिन पहले अमृतसर के श्री दुर्गियाना तीर्थ के नजदीक स्थित गोल बाग में होमगार्ड के एक जवान ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। हालांकि मुलाजिम ने खुद को गोली क्यों मारी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई थी। एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया था कि मृतक का नाम संतोख पाल सिंह है जो कि होमगार्ड का जवान था। वह पिछले काफी समय से बीजेपी नेता बलविंदर सिंह के गनमैन के तौर ड्यूटी निभा रहा था। अभी यह मामले की जांच चल ही रही थी कि अब जिले में एक ओर पुलिस कर्मी ने खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here