Home Breaking News Punjab News: इस इलाके में पहुंची पुलिस, रुकवाई शादी, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में पहुंची पुलिस, रुकवाई शादी, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में पहुंची पुलिस, रुकवाई शादी, देखें वीडियो

नवांशहरः जिला के नजदीकी गांव में आज पुलिस ने पुलिस ने दबिश दी। जहां पुलिस ने बाल विवाह रुकवाया। दरअसल, क्राइम अगेंस्ट वूमेन एंड चाइल्ड विंग के डीएसपी ने गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित की। जिसके बाद उक्त टीम को गांव में भेजकर नाबालिग लड़की के घर जाकर बाल विवाह को रुकवाया। बारात के आवभगत के लिए बनाए गए पकोड़े भी वैसे के वैसे रह गए। मामले की जानकारी डीएसपी शाहबाज सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी लुधियाना के गांव में 25 साल के नौजवान के साथ तय हुई थी।

उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी कि दोनों की शादी आज गांव के ही मंदिर के होनी थी। जिसे आज उन्होंने वक्त रहते ही उक्त शादी को रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि जब टीम लड़की के घर पहुंची तो लड़की दुल्हन के लिबास में तैयार थी। पुलिस ने लड़की के परिजन को काउंसलिंग किया कि 18 साल से पहले किसी भी लड़की शादी नहीं हो सकती। जिसके बाद उनकी टीम ने दूल्हे के परिवार को गांव में बारात ले कर आने के लिए मना कर दिया तथा वहां की पंचायत को कहा गया की कोई गांव में बारात लेकर ना पहुंचे।

उन्होंने कहा कि अगर लड़की खुद को घर में महफूज नहीं समझती है तो चाइल्ड केयर नारी निकेतन भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नौबत इसलिए आई है कि लड़की पहले भी अपने घर से कहीं चली गई थी। जिसके बाद लड़की के माता-पिता अपनी जिम्मेवारी से मुक्त होना चाहते है। जिसके चलते वह लड़की का विवाह करवा रहे थे। उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़की को बाल सुधार कमेटी के पास भेजा जायेगा। अगर लड़के वाले यहां आ जाते है तो उसकी भी काउंसलिंग की जाएंगी। उन्होंने कहा की बाल विवाह में पहले काउंसिलिंग करके समझाने का प्रावधान है उसके बाद भी नहीं माने तो मामला दर्ज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here